Bhagwat Puran PDF Hindi

Bhagwat Puran PDF Hindi

आपने भगवत पुराण के बारे में सुना होगा यह महर्षि वेदव्यास के द्वारा लिखा गया आखरी ग्रंथ था। हिंदू धर्म के 18 मुख्य पुराणों में इसे पांचवा स्थान दिया गया है। महर्षि वेदव्यास ने इस पुराण में भगवान कृष्ण के जीवन का वर्णन किया है। इस पुराण में आप भगवान कृष्ण की बाल लीला प्रेम लीला और उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ जान पाएंगे। आखिर भगवान कृष्ण ने अपने जीवन को किस तरह से व्यतीत किया कैसे वह एक अच्छे इंसान, अच्छे बेटे, अच्छे योद्धा, और एक अच्छे नेता के रूप में उभर कर सबके सामने आए।

महर्षि वेदव्यास के अनुसार भगवान विष्णु ने धरती का उद्धार करने के लिए कुल 24 बार अवतार लिया है। उनके इन सभी अवतारों में सर्वोत्तम अवतार श्री कृष्ण का माना जाता है। श्रीमद्भागवत पुराण पढ़कर आप एक खूबसूरत जीवन जीने के बारे में समझ सकते है। यह पुराना आपको भगवान कृष्ण के और समीप लेकर जाएगा, अगर आप भागवत पुराण का पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत पढ़े।

Authorमहर्षि श्रीवेदव्यास
Categoriesभक्ति, धर्म, पुराण
PDF Size59 MB
Total pages977

About Bhagwat Puran

हिंदू धर्म में कुल 18 पुराण की रचना की गई है उनमें से अधिकांश पुराण को वेदव्यास के द्वारा लिखा गया है। महर्षि वेदव्यास ने देवगुरु नारद मुनि के आदेश पर सभी लोगों के लिए वेद पुराण उपनिषद की रचनाओं को एकत्रित किया और उसे इंसानों के पढ़ने योग्य बनाया। महर्षि वेदव्यास ने अपने जीवन में बहुत सारे पुराण वेद और उपनिषद की रचना की उनकी आखिरी रचना भगवत पुराण थी।

भागवत पुराण में महर्षि वेदव्यास ने 12 अलग-अलग स्कंध रखे हैं 335 अध्याय और लगभग 18000 श्लोक के साथ इस पुराण को तैयार किया है। महर्षि वेदव्यास के बेटे सुखदेव जी ने श्रीमद्भागवत पुराण को सबसे पहले राजा परीक्षित को सुनाया था जिसके बाद कलयुग की शुरुआत हुई थी। हम ऐसा कह सकते हैं कि द्वापर युग का अंत भागवत पुराण के साथ हुआ जिसमें लोगों ने भगवान श्री कृष्ण के पूर्ण जीवन को समझा।

आज धरती का हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता और सुख शांति पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है मगर जीवन को सही तरीके से जीने का तरीका वह भूल चुका है। इस वजह से हर व्यक्ति को भागवत पुराने एक बार पढ़ना चाहिए और भगवान श्री कृष्ण के जीवन से सीखना चाहिए कि किस तरह जीवन के अलग-अलग पड़ाव में धैर्य और शीतलता के साथ जीवन यापन किया जाता है।

भागवत पुराण का पीडीएफ प्रारूप नीचे प्रस्तुत किया गया है जिस पर क्लिक करके आप भागवत पुराण डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment