पदमा पुराण | Padma Puran PDF Download in Hindi

padma puran pdf download

Padma Puran PDF Download  – पद्म पुराण हिंदू धर्म के 18 महत्वपूर्ण पुराणों में से एक है। पद्म पुराण में सृष्टि की उत्पत्ति अर्थात ब्रह्मा के द्वारा सृष्टि के रचयिता और अनेक तरह के महत्वपूर्ण ज्ञानो के कथाओं का प्रतिपादन किया गया है। पुराणों की गिनती की दृष्टि में पद्म पुराण का दूसरा स्थान है। पद्म पुराण पूर्ण रूप से एक वैष्णव पुरान है।पद्मपुराण को महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा संस्कृत भाषा में लिखा गया था। पद्मपुराण को कुल 5 खंडों में व्यक्त किया गया है वही इसमें कुल 697 अध्याय हैं पद्मपुराण 55000 श्लोकों के साथ दूसरा सबसे बड़ा पुरान है  श्लोक हैं।

पद्म पुराण का श्रवण करने से मनुष्य पवित्र हो जाता है। पद्मपुराण को कुल पांच खंडों में बांटा गया है जो इस प्रकार है सृष्टि खंड ,भूमि खंड, स्वर्ग खंड, पाताल खंड और उत्तर खंड। पद्म पुराण में पद्म शब्द का अर्थ कमल से है क्योंकि ब्रह्मा जी भगवान श्री हरि विष्णु के कमल के नाभि से ही अवतार लिए थे और उनकी आज्ञा से सृष्टि के रचना का कार्य को संपन्न किया था। पद्म पुराण में ब्रह्माजी को ही सृष्टि का रचयिता माना गया है और इस पुराण में सृष्टि के रचना की सारी कथाओं का बहुत ही विस्तार रूप से वर्णन किया गया है। इसके साथ-साथ पद्म पुराण में भगवान विष्णु के अपरंपार महिमा का भी विस्तार रूप से बखान किया गया है। दोस्तों यदि आप Padma Puran PDF Download के बारे में जानना चाहते हैं और इससे संबंधित इंटरनेट पर लेख ढूंढ रहे हैं तो आज का हमारा या लेख आपके लिए ही हैं। आज के इस लेख में हम आपको पद्म पुराण की पीडीएफ का लिंक भी देंगे जिससे आप पद्म पुराण की पीडीएफ को डाउनलोड करके उसे पूरा पढ़ सकेंगे। तो बने रहिए अंत तक हमारी इस लेख के साथ।

Padma Puran PDF Download in Hindi 2023

Book Name Padma Puran 
Author वेदव्यास
Chapter  697
Shloks              लगभग 55000 श्लोक 
Downloads             6537 downloads 

Padma Puran PDF in Hindi

पद्मपुराण मुख्य रूप से वैष्ण पुरान है लेकिन इसमें भगवान विष्णु की महिमा के साथ-साथ भगवान शिव और ब्रह्मा जी की महिमा ओं का भी वर्णन किया गया है। पद्म पुराण में भगवान विष्णु को सबसे विशेष बताया गया हैं। पद्म पुराण का सबसे पहला खंड सृष्टि खंड में मानव की उत्पत्ति के साथ-साथ सृष्टि की रचना का वर्णन किया गया है।इस पुराण में कहा गया है कि पद्म पुराण की कथा को सुनने से पापों का अंत होता है धन की वृद्धि होती है और मनुष्य ज्ञानी हो जाता है उसके बाद उससे पृथ्वी पर दुबारा मनुष्य की जन्म नहीं लेनी पड़ती है।

Padma Puran मे क्या लिखा है? 

पद्म पुराण में आकाश पृथ्वी और सभी नक्षत्रों की उत्पत्ति की कथा को विस्तार रूप में वर्णित किया गया है। इसके साथ-साथ इसमें पुराने राजा महाराजा और महान पुरुषों के महिमा का भी बखान किया गया है।पद्म पुराण में भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के अद्भुत लीलाओं का वर्णन भी प्राप्त होता है। पद्म पुराण में बताया गया है कि यज्ञ दान और तीर्थों का सफर करने से जो पुन्य प्राप्त होता है वह पद्म पुराण का श्रवण करने से भी होता है। मोक्ष प्राप्ति के लिए पद्म पुराण की कथा को सुनना आवश्यक माना गया है।

पद्म पुराण में तुलसी का भी अति बखान किया गया है इसके साथ-साथ तुलसी के अपरंपार महिमा के बारे में बताया गया है दी जिसके घर में तुलसी की पूजा होती है उसके घर में भूत-प्रेत की बाधा नहीं आती है। पद्म पुराण का दूसरा खंड भूमि खंड जिसमें धर्म ज्ञान ब्रह्म चार सदाचार का वर्णन किया गया है इसमें जैन धर्म का उल्लेख भी पाया जाता है। पद्मपुराण के दूसरे खंड के प्रारंभ में एक ब्राह्मण की शिव भक्ति और विष्णु भक्ति का बहुत ही सुंदर कथा का बखान किया गया है। इस खंड में भगवान के सभी विशेष कथाओं का वर्णन प्राप्त होता है जैसे में शिव भक्ति और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सरल उपाय ब्रह्मा जी की भक्ति आदि कथाओं का विस्तार रूप में वर्णन प्राप्त होता है।

पद्म पुराण का तीसरा खंड है स्वर्ग खंड इसमें कुल 62 अध्याय हैं। तीसरे खंड में नर्मदा और पुष्कर जैसे तीर्थ स्थलों का कल्याणकारी वर्णन मिलता है। ग्रह नक्षत्र दुष्यंत आदि कथाओं का वर्णन भी बहुत सुंदर रूप में प्राप्त होता है। तीसरे खंड में भारतवर्ष के सभी महान राजाओं नदियों पर्वतों का वर्णन भी सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया है।

पद्म पुराण का चौथा खंड है पाताल खंड जिसमें रावण के वध करने के बाद भगवान श्री राम की कथा का वर्णन किया गया है। इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण नारद और रक्षा का वर्णन भी किया गया है । कृष्ण अवतार और भगवान राम के अवतार का विवरण प्राप्त होता है।

पद्म पुराण का पांचवा खंड है उत्तराखंड जिसमें हरिद्वार और धरती में गंगा के आगमन माता सती की कथा का वर्णन किया गया है।

Conclusion

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको पद्मपुराण (Padma Puran PDF Download in Hindi) के बारे में बताया। आप पद्म पुराण की कथा को पूरा पढ़ना चाहते हैं तो हमारे द्वारा दी गई लिंक के जरिए पद्मपुराण की पीडीएफ को डाउनलोड करके पूरा पढ़ सकते हैं।

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको आज का हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा और इससे आपकी सहायता हुई होगी। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें एवं कमेंट में अपना विचार देना ना भूलें।

धन्यवाद

Leave a Comment