
Skand Puran PDF Download – हिंदू धर्म में कुल 18 महापुराण है जिनमें सृष्टि की रचना से लेकर सृष्टि के अंत तक का विवरण किया गया है जिसमें बताया गया है कि सृष्टि की रचना कैसे हुई थी और इस सृष्टि का अंत कैसे होगा। स्कंद पुराण 18 महत्वपूर्ण पुराणों में से एक है। पुराणों की जिंदगी दृष्टि में स्कंद पुराण का 13 वां स्थान है। स्कंद पुराण को पुराणों का पुराण भी कहा जाता है। स्कंद पुराण का नाम भगवान शंकर के बड़े बेटे कार्तिकेय के नाम से प्रेरित है। स्कंद पुराण को महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा संस्कृत भाषा में लिखा गया था। स्कंद पुराण में कुल 81000 श्लोक है जो इस पुराण को सबसे बड़ा पुरान बनाती है।
स्कंद पुराण में धर्म तथा ज्ञान से जुड़ी और प्रकृति से संबंधित बहुत सारी जानकारी दी गई है। ऐसा माना जाता है कि रोज स्कंद पुराण की कथा करने से भगवान शंकर की महिमा और कृपा हम पर बनी रहती है। स्कंद पुराण में भगवान शंकर के अनेक कथाओं का विस्तार रूप से वर्णन किया गया है उसके साथ ही उनके बेटे कार्तिक के की अनेक कथाओं का भी वर्णन इसमें प्राप्त होता है। दोस्तों यदि आप Skand Puran PDF Download की कथा के बारे में जानना चाहते हैं और इसकी पूरी कथा को पढ़ना चाहते हैं तो आज का हमारा यह लेख आपके लिए ही है। और इस लेख के माध्यम से हम आपको स्कंद पुराण को डाउनलोड करने का लिंक प्रदान करेंगे जिससे आप स्कंद पुराण को डाउनलोड करके उसे पूरा पढ़ सकेंगे। तो बने रहिए अंत तक हमारे इस लेख के साथ।
Book Name | Padma Puran |
Author | वेदव्यास |
Khand | 7 |
Shloks | लगभग 81000 श्लोक |
Downloads | 6537 downloads |
Skand Puran PDF in Hindi
स्कंद पुराण को कई अलग-अलग खंडों में विभक्त किया गया है। इसके अलग-अलग खंडों में अलग-अलग भगवान और जगह का वर्णन किया गया है।स्कंद पुराण को पढ़ने से आप ब्रह्मा जी के मुख से निकली बातों को जान पाएंगे जिसमें ब्रह्मा जी कहते हैं इस दुनिया में श्रद्धा यानी कि यकीन और मेधा यानी कि ज्ञान ऐसी चीज है जो किसी भी इंसान के गुस्से और उसके अंदर छुपे बुराइयों को खत्म कर सकती है।
स्कंद पुराण के खंड में बताया गया है कि मनुष्य को हमेशा सत्य बोलना चाहिए परिस्थिति चाहे जैसे भी हो उसके बावजूद भी मनुष्य को हमेशा सत्य बोलना चाहिए और सत्य के पक्ष में खड़े रहना चाहिए। जीवन में सफल होने के लिए सत्य का गुण होना अति आवश्यक है। जो इंसान हमेशा सत्य के पक्ष में खड़ा रहता है भगवान उसे प्रसन्न होते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
Skand Puran मे क्या लिखा है
स्कंद पुराण में बताया गया है कि यदि आप रोज इसका पाठ करेंगे तो आपको गृहस्थ जीवन का ज्ञान प्राप्त होगा और आप जान पाएंगे कि एक मनुष्य के जीवन में धन स्त्री पुत्र धर्म का काम और कृषि किसी भी मनुष्य के जीवन को सफल बनाने का काम करती है।स्कंद पुराण में एक महाकाल कथा मौजूद है जिसमें बहुत ही विस्तार रूप में बताया गया है कि भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंग इस धरती पर कैसे हैं और उनको उत्पन्न कैसे हुआ।
स्कंद पुराण में बताया गया है कि सभी मनुष्य की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं जिसे सभी मनुष्य को इन जिम्मेदारियों को पूरा करना ही चाहिए। जो मनुष्य अपने कामों से मुंह मोड़ लेता है और अपनी जिम्मेदारियों से भागता है वह जीवन में कभी सुखी नहीं रह पाता है। इस पुराण में अपने जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने वाले मनुष्य को श्रेष्ठ बताया गया है और बताया गया है कि जो मनुष्य अपनी सारी जिम्मेदारियों को पूरी करते हैं उनके परिवार और जीवन में हमेशा शांति कायम रहती है।
स्कंद पुराण के चौथी खंड जिसे वैष्णव खंड के नाम से जाना जाता है इसमें वैशाख महीने की महत्व को बताया गया है। आगे बताया गया है कि वैशाख के महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। स्कंद पुराण में तुलसी के पौधे लगाने के भी बहुत सारे फायदे बताए गए हैं और तुलसी का पौधा हर किसी को क्यों लगाना चाहिए इसका महत्व अच्छे से समझाया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि तुलसी के पौधे को कैसे लगाना चाहिए जिससे आपके घर में बुरी चीजों का प्रवेश ना हो सके।
स्कंद पुराण में समुद्र मंथन की कथा का भी बखान किया गया है ऐसा कहते हैं कि जो भी समुद्र मंथन की कथा को पवित्र मन से सुनता है उसे लक्ष्मी और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस पुराण में अट्ठारह पवित्र नदियों के कथा के साथ-साथ गंगा नदी की कथा भी उपलब्ध है जिसमें बताया गया है कि मां गंगा को धरती पर कैसे लाया गया था। गंगा की कथा सुनने से मनुष्य के सभी पापों का नष्ट होता है।
Conclusion
आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको स्कंद पुराण के बारे में बताएं। यदि आप स्कंद पुराण की पूरी कथा को पढ़ना चाहते हैं तो हमारे द्वारा दी गई लिंक के जरिए आप स्कंद पुराण की पीडीएफ को डाउनलोड करके इसकी कथा को पूरा पढ़ सकेंगे।
यदि आपको हमारा है लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें एवं कमेंट में अपना विचार देना ना भूले।
धन्यवाद