वामन पुराण | Vaman Puran PDF Download in Hindi

Vaman Puran pdf download

Vaman Puran PDF Download  – हिंदू धर्म में कुल 18 महत्वपूर्ण पुराण है। वामन पुराण इन्हीं 18 महत्वपूर्ण पुराणों में से एक है। पुराणों की गिनती की श्रेणी में वामन पुराण का 14 वां स्थान है। अन्य पुराण के मुकाबले वैसे तो वामन पुराण काफी छोटा है उसके बावजूद हिंदू धर्म में वामन पुराण महत्वपूर्ण है। वामन पुराण को महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा संस्कृत भाषा में लिखा गया था। वामन पुराण को मुख्य रूप से दो भागों में विभक्त किया गया है पूर्व भाग और उत्तर भाग और इसमें कुल 10,000 श्लोक उपलब्ध है। वर्तमान में वामन पुराण के कुल 6000 श्लोक ही हमें प्राप्त है। वही वामन पुराण में कुल 95 अध्याय है।

वामन को विष्णु जी का अवतार माना जाता है। दो भागों में बटे इस वामन पुराण में कई रोचक कहानियां और जीवन से संबंधित नियमों आदि का वर्णन किया गया है। भगवान शिव के अलग-अलग चरित्र को समझने के लिए वामन पुराण का अहम महत्व है। इसके साथ-साथ वामन पुराण में माता दुर्गा की भी कई कथाएं का वर्णन प्राप्त होता है। यदि आप Vaman Puran PDF Download की कथा को पूरा जानना चाहते हैं और इससे संबंधित लेख ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की वामन पुराण क्या है और हम आपको वामन पुराण को डाउनलोड करने का लिंक भी देंगे जिससे आप वामन पुराण की पीडीएफ डाउनलोड करके पूरा पढ़ सकेंगे। तो बने रहिए दोस्तों अंत तक हमारे इस लेख के साथ।

Book NamePadma Puran 
Author वेदव्यास
Chapter  95
Shloks              लगभग 10000 श्लोक 
Downloads             6537 downloads 

Vaman Puran PDF in Hindi

वामन पुराण विष्णु पुराण है। वैष्णव पुराण वैसे पुरान होते हैं जिनमें भगवान विष्णु की कथाओं और उनकी महिमा का विस्तार रूप में वर्णन प्राप्त होता है। वामन पुराण वैष्णव पुराण के साथ-साथ एक शिवपुराण भी है जिसमें भगवान शिव के कथाओं का वर्णन भी प्राप्त होता है।

वामन पुराण को मुख्य रूप से दो भागों में विभक्त किया गया है जो इस प्रकार है पूर्व भाग और उत्तर भाग। वामन पुराण का पूर्व भाग जो पूरा मौजूद है लेकिन इसका उत्तर भाग पूरा मौजूद नहीं है।वामन पुराण के पूर्व भाग में ब्रह्मा जी की कथा के साथ भगवान हरि कि कल रुक संज्ञा वामन दहन और प्रहलाद की कथा का वर्णन किया गया है। वामन पुराण के उत्तर भाग में कुल 4 सहिताए हैं जिनमें हजारों श्लोक है। इन श्लोकों में माता दुर्गा की महिमा के साथ-साथ गणेश भगवान की कथाओं का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस पुराण की कथा का श्रवण करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और मनुष्य के सारे पापों का नष्ट होता है। जो मनुष्य ठंड के दिनों में इस पुरान का ब्राह्मणों को दान करता है वह अपने पितरों को नर्क से निकालकर स्वर्ग में पहुंचा देता है।

Vaman Puran मे क्या है 

वैष्णव पुराण में मुख्य रूप से भगवान श्री हरि विष्णु के दिव्य महात्मा कथाओं का बखान किया गया है। इसमें विस्तार रूप से भगवान विष्णु के वामन अवतार का वर्णन किया गया है। वामन पुराण में 4 सहित आए हैं जिनके नाम महेश्वरी , भागवती, गौरी कथा गणेश्वरी है। वामन पुराण में कूर्म कल्प के वृतांत का वर्णन किया गया है।

वामन पुराण के पूर्व भाग में ब्रह्मा जी की शिरक्छेद की कथा ,कपाल मोचन का आख्यान, प्रहलाद नारायण का युद्ध ,देवासुर संग्राम ,सुकैशी और सूर्य की कथा, श्री दुर्गा चरित्र ,कुरुक्षेत्र का वर्णन प्राप्त होता है। वामन पुराण के उत्तर भाग में भगवान श्रीकृष्ण एवं उनके भक्तों का वर्णन, भगवान जगदंबा की अवतार की कथा ,सूर्य का वर्णन भगवान शिव जी तथा उनके पुत्र गणेश जी का वर्णन, शिव पार्वती विवाह का वर्णन ,माता पार्वती के अलग-अलग रूपों का वर्णन आदि अन्य महत्वपूर्ण कथाओं का वर्णन प्राप्त होता है। वामन पुराण में शिवलिंग की अवतार का कथा का वर्णन भी किया गया है जो कि अन्य पुराणों से थोड़ा अलग है।

वामन पुराण में शिव पार्वती पुत्र राक्षस अंधक के अवतार का भी वर्णन किया गया है जिसमें बताया गया है एक बार माता पार्वती और भगवान शंकर घूमते हुए काशी नगरी पहुंचते हैं वहां पर भगवान शंकर अपना मुख पूर्व दिशा की ओर घुमा कर बैठ जाते हैं। उसी समय माता पार्वती पीछे से आकर अपने दोनों हाथों से भगवान शंकर के आंखों को बंद कर देते हैं जिसकी वजह से पूरी दुनिया में अंधकार छा गया था उसके बाद तुरंत भगवान शंकर ने अपनी तीसरी आंख खोली जिससे दुनिया को रोशनी मिली। उसके बाद उस रोशनी की गर्मी से माता पार्वती को पसीना आ गया और वह पसीना जब नीचे पानीपत टपका तो उससे एक बालक का जन्म हुआ। उस बालक के दोनों दांत काफी बड़े-बड़े थे और देखने में विचित्र रूप से था।

Conclusion

आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको वामन पुराण के बारे में बताया। यदि आप वामन पुराण के बारे में और जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा दी गई लिंक के जरिए आप इसकी पीडीएफ को डाउनलोड करके इसे पूरा पढ़ सकेंगे।

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें एवं कमेंट में अपना विचार देना ना भूलें।

धन्यवाद 

Leave a Comment